भोपाल नगर निगम का विभाजन कर फिर नगर निगम सीमा में दो नगर पालिकाएं बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस जिला कमेटी की मांग पर विधि मंत्री पीसी शर्मा ने भी इस बात पर सहमति जाहिर कर दी है। कांग्रेस की ओर से तैयार हुए प्रस्ताव में नगर निगम का परिसीमन कर कोलार और बैरागढ़ को नगर निगम से बाहर करने की बात कही गई है।
इस प्रस्ताव में कहा गया है कि नगर निगम का दायरा छोटा कर दिया जाए, और नगर निगम से अलग कर कोलार और बैरागढ़ दो नगरपालिकाएं बना दी जाएं। मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि इस प्रस्ताव पर फाइनल राय लेना बांकी है। लेकिन नगर निगम का परिसीमन तो होना तय है।
वहीं बीजेपी ने इस पर आपित्त जताते हुए कहा है कि कोलार क्षेत्र में विकास के लिए कोलार नगर पालिका को नगर निगम सीमा में शामिल किया गया था। अब कोलार को नगर निगम सीमा से बाहर कर क्षेत्र को विकास से रोक रहे हैं। और ये सिर्फ राजनीति के लिए हो रहा है।
भोपाल नगर निगम का विभाजन